You are currently viewing ये दुनियाँ भी कितनी अजीब है दोस्तों इसको समझना बड़ा ही मुश्किल है

ये दुनियाँ भी कितनी अजीब है दोस्तों इसको समझना बड़ा ही मुश्किल है

ये दुनियाँ भी कितनी अजीब है दोस्तों इसको समझना बड़ा ही मुश्किल है

जिसका भी मतलब निकल गया है मुझसे उसने मुझे दिल से निकाल दिया

लोग यहाँ पर मौसम की तरह से रंग बदल जाते हैं

ज़रूरत के हिसाब से ही लोग आप से वास्ता रखते हैं

काम पड़ने पर लोग आप से कोई ना कोई रिश्ता निकाल लेते हैं

अगर आप किसी के काम के हैं तो ही आप ख़ुशक़िस्मत हैं

क्योंकि जब किसी के काम के नहीं रहे तो ये दुनियाँ भूल जाती हैं

एक अजीब सी सोच का शिकार हो गया हैं आदमी आजकल

ना कोई एहसास ही बचा और ना ही कोई अपनापन

किस पर यकीन करें इस रंग बदलती दुनियाँ में

अच्छा तो यही होगा कि हम भी अपने काम से ही काम रखें

जब आप कुछ भी नहीं होते तो तानें मारते हैं लोग

और जब कुछ बन जाते हैं तो जलने लगते हैं लोग

गम कि गहराइयों में कभी मत उतर जाना यहाँ पर

लोग आपके डूबने का तमाशा देखने को बेकरार हैं

किसी की कितनी भी इज्जत कर लो पर कहते हैं कि जाहिल हैं

ये दुनियाँ भी कितनी अजीब है दोस्तों इसको समझना बड़ा ही मुश्किल है