ये मेरा दिल आज से तेरा हो गया है

Posted by

ये मेरा दिल आज से तेरा हो गया है

पर क्या तुम ये दिल मेरा संभाल पाओगे

इस दिल में बहुत कुछ ऐसा है जो रहस्यमयी है

आसमान से टूटते हुए तारे मैंने छिपा रखें हैं

चाँद की चाँदनी भी है क़ैद मेरे सीने में

समंदर की लहरों जैसे टकराते हैं जज्बात मुझसे

अगर तुम मेरे इस दिल में उतरना चाहोगे तो

ख़ामोशी की गूँज तुमको सुनाई देगी दूर तक

दिल मेरा है खुले हुए आसमान की तरह अंतहीन

खुली हुई आँखों में गहरा अँधेरा समाया है

दिन के उजाले में भी कुछ नज़र नहीं आता

मेरे मन के किसी सुनसान से कोने में

कोई आकर एक दीया भी नहीं जला सकता

रात गुज़र चुकी है अब सवेरा हो गया है

ये मेरा दिल आज से तेरा हो गया है