You are currently viewing ये सड़क पर दौड़ती हुई ज़िन्दगी ना जाने किधर जा रही है

ये सड़क पर दौड़ती हुई ज़िन्दगी ना जाने किधर जा रही है

ये सड़क पर दौड़ती हुई ज़िन्दगी ना जाने किधर जा रही है

ये हुसन और ये जवानी ना जाने किधर जा रही है

घर से निकल जाते है लोग सुबह होते ही अपने काम की तलाश में

कुछ शाम को मायूस लौटते है तो कुछ की आँखों में चमक होती है

घर कैसे चलेगा बस यही चिंता दिन रात रहती है

कभी माँ तो कभी बीवी बस मुझसे यही सवाल करती है

महंगाई और बेरोजगारी में जेब सभी की ख़ाली है

बहुत से हैं यहाँ पर फरियादी तो कुछ सवाली हैं

पर ज़िन्दगी कहाँ किसी के सवालों का जवाब देती हैं

ये वक़्त की मार तो सब पर एक जैसी ही पड़ती हैं साहब

कल कुछ अच्छा हो जायेगा सब को यही उम्मीद लगी रहती हैं

ख़ैर दिल बहलाने को ये ख्याल अच्छा हैं दोस्तों

कब तक यूँ वक़्त और हालात को कोसते रहोगे

तुझे कुछ तो करना ही पड़ेगा अपने सपने पूरे करने के लिए

तुझे पुकारती हैं तेरी ये राहें जिनपर तू चलता हैं हर रोज़

आधे अधूरे मन से काम करने से कामयाबी हांसिल नहीं होती

तुझे करना होगा इरादा पक्का वर्ना ज़िन्दगी ये तेरी बिखर जा रही हैं 

ये सड़क पर दौड़ती हुई ज़िन्दगी ना जाने किधर जा रही है