रात के अंधेरों से मत घबराना क्योंकि कल फिर एक नयी सुबह होगी
माना कि आज तुम बहुत ही निराश और उदास हो इस ज़िन्दगी से
पर ये भी तो सच है कि वक़्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता
अगर आज तुझे ग़म मिले हैं तो कल तेरे लिए होगी ख़ुशी

तू अगर अपने इस हालात को बदलने की ठान ले जो एक बार
तेरी ज़िन्दगी में भी कुछ कर गुजरने का होंसला आ जायेगा
जिंदगी वही है जो किसी के काम आ जाये
अगर तू किसी रोते हुए को हँसा दे तो खुदा भी तेरे साथ है
दुनिया में बहुत ग़म है तेरा ग़म तो फिर भी कुछ कम है
अगर खुद के लिए नहीं तो दूसरों के लिए भी जी सकता है
कुछ ऐसा कर जा कि लोग तुझे याद करें क़यामत तक

तेरी हसरते पूरी ना हुई तो किसी के दिल की दुआ बन जा
अपने लिए तो सभी जीते हैं पर तू किसी की ज़िन्दगी सँवार दे
अपने आँसू छुपाकर तू दूसरों के होठों पर मुस्कराहट ला सकता है
अगर तू ऐसा कर पाए तो मिलेगा तेरे बेकरार दिल को सुकून
रात के अंधेरों से मत घबराना क्योंकि कल फिर एक नयी सुबह होगी
Amazon Link to Buy Book:
