रोको मत बहने दो इन आँसुओं को, एक नई मुस्कान तुम्हारा इंतज़ार कर रही है
क्या हुआ अगर आज ज़माना है तुम्हारे खिलाफ और लगे हैं तुमपर ढेर सारे इल्ज़ाम
ये वो लोग हैं जो तुम्हे गिराकर तुम्हारे सपनों का करना चाहते हैं काम तमाम
माना कि हालात हैं आज बहुत ही कठिन और रोशनी की कोई भी उम्मीद नज़र नहीं आती
पर इस हाल में भी तुझे अपनी मंज़िल का पता नहीं भूलना हैं और कोशिश करते रहना हैं
संघर्ष के इस सफर में चाहे फूल मिले या कांटे, तुझे अब आगे बढ़ते जाना हैं

जीवन के इस कठिन दौर में तेरा विश्वास ही तेरा एकमात्र सहारा है
उफनती लहरों से घिरी है तेरी कश्ती और और बहुत दूर तुझसे किनारा है
जिस पर भी तूने भरोसा किया है, उन सभी लोगों ने तुम्हारे दिल को तोड़ा है
ख़ुशियाँ देने का वादा करके, इन लोगों ने तेरा नाता आज ग़मों से जोड़ा है
दिल करता है आज तेरा जी भर के रोने के लिए
बहुत सी अनकही बातें हैं तेरे पास किसी को कहने के लिए
पर अब क्या कहें और किस से कहें, कोई भी हमसफ़र नहीं जिसके काँधे पर सर रख सकें
ज़िन्दगी इस मोड़ पर भी ले आएगी एक दिन, ऐसा तो कभी सोचा ना था
तेरे सभी प्यार भरे जज़्बात एक मज़ाक सा बन कर रह गए हैं
जो दिल को तसल्ली दे पाए, ऐसा तो ना कोई संगी रहा और ना ही साथी
रह-रह कर याद आती है किसी की बेवफाई और इस दिल को बेकरार कर रही है
रोको मत बहने दो इन आँसुओं को, एक नई मुस्कान तुम्हारा इंतज़ार कर रही है

जब भी ये दिल उदास होता है तो उसकी कोई ख़ास वजह भी होती है
उड़ जाती है नींद रातों की और ये बदकिस्मती चादर तान कर सोती है
घर से बाहर निकलना और लोगों से मिलना, अब ये सब रास आता नहीं
झूठे लगने लगते हैं ये रिश्ते और नाते, कोई भी अब दिल को लुभाता नहीं
इन अँधेरी रातों को बनाना है अब तुझे अपना साथी, किसी भी बात से घबराना नहीं
दिल में अपने रखना उम्मीदों का चिराग रोशन, कल का सूरज तेरे नाम को चमकाएगा

हर वक़्त तुझको अपने लक्ष्य पर नज़र रखनी है और खुद से करना है वादा कुछ कर गुजरने का
जब भी लगे कि सब कुछ ख़तम हो गया तो एक बार फिर से ज़िन्दगी के बिखरे टुकड़ों को जोड़ लेना
ये जो ज़िन्दगी मिली है इसको तुम यूँ ही मत गवां देना
हर बात के लिए परेशान होकर तुम खुद को ना सजा देना
अपनी ज़िन्दगी को तुम बिना किसी तनाव के जीना सीख़ लो
ये सुख और दुःख की लहरें इस जीवन में यूँ ही आती और जाती रहेगी
जीवन की हर परिस्थिति को तुम बस सहजता से स्वीकार कर लो
अपने मन को तुम शांत करके ज़िन्दगी के हर पल को खुल कर जिओ
ये ज़िन्दगी बहुत खूबसूरत है इसके हर रंग को तुम अपनी ज़िन्दगी में भर लो
खुशियों का इंद्रधनुष भी उम्मीदों के आसमान पर छा जायेगा एक दिन
तेरे होंसले को सलाम करेगी तेरी ज़िन्दगी के मुश्किल हालत भी तूँ बस ज़रा सब्र तो कर ले
लोग बदलेंगे और समय भी बदलता रहेगा पर तुझे अडिग होकर अपने कर्म को करना होगा
छट जायेंगे उदासी के बादल भी, देखो तुम्हारी ख़ामोशी भी तुम्हारी कामयाबी का प्रचार कर रही है
रोको मत बहने दो इन आँसुओं को, एक नई मुस्कान तुम्हारा इंतज़ार कर रही है

Amazon Link to Buy Book:
