संघर्ष की मुश्क़िल राहों पर जो चलता है वही दुनियाँ को बदलता है

Posted by

संघर्ष की मुश्क़िल राहों पर जो चलता है वही दुनियाँ को बदलता है

इतिहास गवाह है कि जिसने भी कुछ पाने की ज़िद की है

एक दिन वो इंसान ज़रूर ही अपने मकसद में कामयाब होता है

मुश्किलों का रोना रोने से कुछ नहीं होगा मेरे दोस्त

अपने ये हालात तुझे ख़ुद ही बदलने होंगे

लिख सकता है तू अपनी तक़दीर अपने ही हाथों से

बस तुझे किस्मत के भरोसे नहीं बैठना है

क्योंकि तेरे हिस्से की मेहनत तुझे ख़ुद ही करनी है

अगर तू ये ठान ले कि अब मुझे रुकना नहीं और झुकना नहीं

तो ये ज़मीन और आसमान तेरे लिए ख़ुद रास्ता बनायेंगे

सफलता के शिख़र पर पहुँच सकता है तू अगर इरादा पक्का हो

ये ज़िन्दगी तो वैसे भी कट ही जाएगी

बात तो तब है जब तू एक मिसाल बनकर दिखाए

तेरे ही चर्चें हो चारों तरफ ऐसा कुछ कारनामा कर जा

सँघर्ष की इन राहों में तू हद से गुज़र जा

कहीं देर ना हो जाये क्यूंकि वक़्त रेत की तरह हाथ से फिसलता है

संघर्ष की मुश्क़िल राहों पर जो चलता है वही दुनियाँ को बदलता है