समझौता करने वालों को कभी सफलता नहीं मिलती
ज़िन्दगी लेगी तेरा कठिन इम्तिहान कदम कदम पर
कुछ पाने के लिए तुझे अपना सुख चैन छोड़ना होगा
बाधाएं जो आएंगी उनको पार करना होगा
इतना आसान नहीं है आसमान की उड़ान भरना

पंछी भी जब उड़ता है तो अपना संकल्प करता है
ये आंधी और तूफ़ान भी होंगे तेरे रास्ते में
इनसे टकराना है तो खुद तो तैयार कर ले
कामयाबी कभी भी रातों रात नहीं मिलती
जो आसानी से मिल जाए वो चीज़ कभी अनमोल नहीं होती
क्या होगा और क्या नहीं ये मत सोचना कभी

तेरे बस में है केवल चलते जाना और मेहनत करना
जो भी काम करो उसको करना तुम मन लगाकर
बहाने बनाने वालों की कभी जय जयकार नहीं होती
कब तक लोगों के बनाये रास्ते पर चलोगे तुम
अपने लिए एक रास्ता नया अगर तुम बना लो
तो फिर धीरे धीरे लोग उस पर चलने लगेंगे

ज़माना तो देख रहा है तेरी तरफ कब से
या तो चौंका दो तुम सबको अपनी कामयाबी से
नहीं तो लोग मजे लेंगे तुम्हारी नाकामयाबी के
तुम्हारी ये हैसियत क्या है ये तुम्हारे इरादे तय करेंगे
एक बार जो सोच लिया तो फिर पीछे मत हटना
ज़िन्दगी तो सिखाती है रोज़ हमको एक नयी अदा
जो तुमने महफ़िल में अपनी धाक जमा दी एक बार
तो लोग हो जायेंगे तेरी हर बात पर फ़िदा

अपने हर एक एहसास को तू जगा ले आज
पूरी होगी तेरी हर ख्वाहिश अगर तू ठान ले
चलता चल तूँ अपनी मंज़िल की और दिन रात
थक कर बैठने वालों को कभी सफलता नहीं मिलती
समझौता करने वालों को कभी सफलता नहीं मिलती
Amazon Link to Buy Book:
