हमको कहीं ये तुम्हारा ग़म ना मार डाले

Posted by

हमको कहीं ये तुम्हारा ग़म ना मार डाले

यूँ सितम ना किया करो हम पर

क्यों करती हो तुम दिल तोड़ने वाली बातें ही हमेशा

कभी तो प्यार से भी तो मिला करो हमसे

ये मत पूछो करो अब कि हमें क्या हुआ है

अगर किसी और ने सुन लिया तो दिक्कत होगी

नाम इस दास्तान में आ सकता है तुम्हारा

तेरे मेरे प्यार वाली कहानी का अंजाम  क्या होगा

प्यार की ये बाज़ी हम दोनों के बीच में लगी है

अब ये बाज़ी कौन जीता और कौन हारा क्या पता

तेरे जाने के बाद हमको तो ना नींद आयी फिर कभी

सुना है कि अंदाज़ वो अपने देखते हैं आइने में

मैंने तो तस्वीर उनकी बसा रखी है सीने में

आखिर क्यों ये हंगामा है बरपा जो हमने करवट ली है

बरसों की नींद थी आज हम जी भर कर सो लिए हैं

मैं तो तेरी मस्त निगाहों में ही डूबा हुआ हूँ

मुझे कुछ नहीं लेना देना अब साहिल से

अगर होश आ भी गया मुझको गलती से

तो नहीं होने दूंगा मैं जाहिर किसी को

मेरा अब इसी हाल में ही दिल लगता है

कब तक डरोगे तुम इन दुनिया वालों से

मेरे इस हाल पर कुछ तो तरस खाओ तुम

कब से तुमने मेरे गले में अपनी बाँहों के ना हार डाले

हमको कहीं ये तुम्हारा ग़म ना मार डाले