हमको तो बस तुमसे ही प्यार है

Posted by

हमको तो बस तुमसे ही प्यार है

तेरी ही चाहत में ये दिल मेरा बेकरार है

कभी पास आते हो तुम

तो कभी दूर चले जाते हो मुझसे

ऐसा कब तक चलेगा ये बता दो तुम

अब कटते नहीं हैं मेरे ये रात और दिन

दिल मेरा तड़पता रहता है तुझसे मिलने को

ना जाने कब आओगे तुम मेरे हमसफ़र

मैं तो सपनों की नगरी में खो गया हूँ

आज तो मैं अपने सनम का हो गया हूँ

मैं क्यों करूँ परवाह लोगों की बातों की

मैंने तो ओढ़ ली चुनरिया मेरे सजना के नाम की

मैं इश्क़ में तेरे पागल सा हो गया हूँ

मुझे अब होश नहीं रहा तेरी आँखों से पीने के बाद

तेरे दम से ही मेरी ज़िन्दगी में बहार है

हमको तो बस तुमसे ही प्यार है