हमने तो तेरे ही नाम कर दिया है अपना ये जीवन सारा

Posted by

हमने तो तेरे ही नाम कर दिया है अपना ये जीवन सारा

आशिक़ हैं हम तेरे नाम के और अब मेरा ये दिल है तुम्हारा

बीते हुए लम्हों से कुछ फुर्सत के पल निकाल कर लाया हूँ

चलो आज फिर से बैठे एक साथ और थोड़ा सा मुस्कुरा ले हम

ज़िन्दगी की जद्दोजहद तो कभी भी कम ना होगी

तेरे पहलू में आकर मैं कुछ देर तो आराम कर सकता हूँ

अपनी इन रेशमी जुल्फों की छाँव कर दो तुम आज मुझपर

कहीं इन कठिन रास्तों और कड़ी धूप में मेरे पाँव ना जल जाएं

हम दोनों दो प्रेमी हैं जैसे कि चंदा और चकोर

हमारे ही प्यार के चर्चे है आजकल चारों और

दुनिया की नज़रों से बचकर हम कहीं दूर निकल जाएं

झिलमिल सितारों से मैं आज तेरी मांग भर दूंगा

सातों जनम तक साथ निभाने का मैं एलान कर दूँगा

ले जाऊंगा तुझे मैं दुल्हन अपनी बनाकर

देखते रह जाएंगे लोग और हम एक दूजे के हो जायेंगे

फिर तो हम बन जायेंगे एक दूसरे का सहारा

हमने तो तेरे ही नाम कर दिया है अपना ये जीवन सारा