हम तेरी पायल की झंकार पर मरते हैं
कैसे बतायें कि हम तुम्हे कितनी मोहब्बत करते हैं
वैसे तो देखें हैं ज़माने ने बहुत से आशिक़
पर मेरा दावा है कि होगा ना दीवाना मुझसा कहीं

हर वक़्त मुझे बस तेरा ही इंतज़ार रहता है
कल जब आयी थी तुम मेरे ख्वाब में
जैसे कह रही थी तुम मुझे बाँध लो बंधन में
तेरे मेरे प्यार की बनेगी कहानी एक दिन
लोग हमें याद रखेंगे बरसों तक हमारी वफ़ा के लिए

ये जुल्फ़े और ये हसीन चेहरा तुम सा नहीं देखा कहीं
नहीं की होगी ज़माने में किसी ने किसी से मोहब्बत इतनी
चाहत है मेरी बस तेरे ही लिए और तुझे ही प्यार करते हैं
हम तेरी पायल की झंकार पर मरते हैं
Amazon Link to Buy Book:
