हाल ऐ दिल है आपको सुनाना ज़रा और करीब आ जाओ
दिल हमारा यूँ ना तोड़ो तुम भरी महफ़िल में
कहीं ऐसा ना हो कि मोहबब्त हमारी रुस्वा हो जाये
लोग ना हँसे मेरे इस हालात पर इल्तिज़ा है मेरी
ये मोहब्बत है किसी को भी हो सकती है दोस्तों
माना कि किस्मत में मेरी तुम्हारा साथ नहीं लेकिन

दिल को घायल कर के छोड़ देना अच्छी बात नहीं
इन आँखों का क्या कसूर जो तुमसे मिला बैठे
दिल हमारा अब संभाले से भी नहीं संभलता
तेरी ही याद से अब हम इस दिल को बहलाते हैं
और अब आप ही मेरे प्यारे सनम कहलाते हैं
क्या करूं मैं इन बहारों का तेरे बगैर

इन फूलों में अब नहीं रही खुश्बू तेरे बिना
तेरे बिना ज़िन्दगी को जीना है सजा से बढ़कर
बोल रहा है तेरे प्यार का नशा मेरे सिर पर चढ़कर
किसको करूँ अब मैं याद तुझको भूलकर
नहीं मेरी किस्मत में लिखा कोई और तेरे सिवा
दुनिया के हर ख्याल को मैं ठुकरा देता हूँ

बस मुझे तो अब तेरी ही हसरत है
अब तुम ही कर लेना फैसला
कि तुम्हे क्या करना है
तेरी चाहत है अब मेरी ज़िन्दगी
तुझपर ही मुझको मरना है
किसका नाम लूँ मैं अब इस महफ़िल में
हर कोई तो मुझे अपना सा लगता है

नहीं अब कोई शिकवा या शिकायत किसी से
अब मैं सबसे बड़े प्यार से मिलता हूँ
ये ज़िन्दगी सुकून से कट जाये तो अच्छा है
क्या रखा है बात को यूँ ही बढाकर
ग़लतफ़हमी को पालना भी अच्छी बात नहीं
खुले मन से मिलेंगे तो दिल को तसल्ली मिलेगी
ऐसी बहुत सी बातें कहेंगे तुझसे मिलकर हम चले आओ
हाल ऐ दिल है आपको सुनाना ज़रा और करीब आ जाओ
Amazon Link to Buy Book:
