तेरे ख्वाबों की उड़ान आसमान से ऊँची होनी चाहिए

Posted by

तेरे ख्वाबों की उड़ान आसमान से ऊँची होनी चाहिए

अगर कुछ बड़ा करना है तो अपनी सोच का दायरा बढ़ा दो

शुरुआत तेरी भी होगी एक छोटे से कदम से ही

पर वक़्त के साथ तुझे अपनी चाल को तेज़ करना होगा

आज जो लग रहा है नामुमकिन सा तुमको

कल तुम उस शिखर को भी छू सकते हो

अपने लक्ष्य को हमेशा ही बड़ा रखो तुम चाहे जो हो अंजाम

अब तक आधा जीवन तो तुमने नींद में गुज़ार दिया

अब तेरी इन आँखों में केवल मेहनत की चमक होनी चाहिए

तेरे ख्वाबों की उड़ान आसमान से ऊँची होनी चाहिए

ऐसा भी बहुत से लोग बोलेंगे कि ये तुमसे नहीं होगा

तुम्हे तो बस सुननी होगी अपने दिल की आवाज़

हँसने दो दुनिया वालों को तेरे हालात पर

पर तुझे हर हाल में बस चलते जाना है

कभी-कभी तुझे लगेगा कि छोड़ देता हूँ इस संघर्ष को

पर मैदान छोड़ कर भागने से तेरी जय-जय कार नहीं होगी

ऐसा तो कोई नहीं है जिसने बिना कुछ किये ही सफलता पाई हो

ये बात तुझे अच्छे से समझ आ जानी चाहिए

तेरे ख्वाबों की उड़ान आसमान से ऊँची होनी चाहिए