दिल आज तेरे इश्क़ में दीवाना हो गया है: प्यार का ख़ूबसूरत एहसास

Posted by

प्यारे पाठकों,
प्यार इस दुनिया का एक सबसे खूबसूरत एहसास है
हर शख्श को जीवन में कभी ना कभी एक बार प्यार जरूर होता है
कहते हैं कि पहला प्यार कभी कोई नहीं भुला सकता
मैंने इस पुस्तक में प्रेम से भरी कविताओं को लिखा है
ये कविताएँ आपके प्यार भरे एहसास को फिर से एक बार ताज़ा कर देंगी
आपको नव-जीवन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
आपका दिल से धन्यवाद
आपका अपना
राजीव खरब

Sample Reading:

दिल आज तेरे इश्क़ में दीवाना हो गया है

आकर मुझे थाम लो तुम अपनी बाहों में

तेरी ज़ुल्फ़े हैं कि सावन की घटा हैं

बरस जाने दो मेरे दिल पर आज

तेरी आँखें झील सी गहरी हैं

दिल करता है कि डूब जाऊँ इनमे

दिल शायद आज गलती कर बैठा है

तुझे पाने को सब कुछ भुला बैठा हूँ

तुझे बनाया है खुदा ने बस मेरे लिए

अब से पहले तुम सितारों में रहती थी

तुझे ज़मीन पर उतारा गया है बस मेरे लिए

मौसम का जादू भी आज मुझ पर चल गया है

कोई ना कोई अफसाना तो ज़रूर बनने वाला है शायद

तभी तो दिल मेरा ज़ोर से धड़क रहा है

दिल आज तेरे इश्क़ में दीवाना हो गया है

We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com

Amazon Link to Buy Book: