जब भी कभी हार जाओ तो फिर से एक बार कोशिश करना

Posted by

जब भी कभी हार जाओ तो फिर से एक बार कोशिश करना

बार बार कोशिश वही करते हैं जिनका इरादा पक्का होता है

वैसे तो ज़माने में कमी नहीं आपका दिल तोड़ने वालों की

साथ रहो उनके जो आपका हर दुःख दर्द बाँट लेते हैं

कोई तो ऐसा हो जो हर हाल में आपका साथ दे

परेशानियाँ तो सबके ही जीवन में होती हैं

पर अपना दर्द छिपा कर जो मुस्कुरा दे वही विजेता है

जिंदगी के ग़मों से तो कोई ना बच पाया कभी

हर हाल में जीने का ही तो नाम है ज़िन्दगी

चलो आज फिर से शुरू कर दें अपने हिस्से की मेहनत

फिर चाहे जो हो अँजाम तुम कभी घबराना नहीं

मैंने सुना है कि मंज़िल मिल ही जाती है भटक कर ही सही

क्यूँकि गुमराह तो ऐसे लोग हैं जो घर से कभी निकले ही नहीं

जब भी कभी हार जाओ तो फिर से एक बार कोशिश करना