ज़िन्दगी को समझने की नहीं बस जीने की ज़रूरत है

Posted by

ज़िन्दगी को समझने की नहीं बस जीने की ज़रूरत है

क्योंकि जितना समझोगे इसको उतना ही उलझ जाओगे

कभी तो एक हसीन ख्वाब सी लगती है ज़िन्दगी

तो कभी लगता है कि ग़मों की गिरफ्त में है ज़िन्दगी

हर दिन हर पल एक नया रूप है इसका

कभी ख़ुशी है तो कभी ग़म भी है ज़िन्दगी

ज़िन्दगी तो ज़िंदादिली का नाम है दोस्तों ऐसा सुना है

पर कभी कभी लोग बस काटते ही हैं ज़िन्दगी

अगर कुछ मक़सद को पाने की तलाश हो तो

फिर एक ज़िद और एक जंग भी बन जाती है ज़िन्दगी

ये तो अब तुम्हारे ही ऊपर है कि तुम क्या चाहते हो

तुम बना लेते हो इसको अपना या मिटा लेते हो ज़िन्दगी

हर घड़ी वक़्त की रेत सी हाथ से निकलती है ज़िन्दगी

ज़िन्दगी को समझने की नहीं बस जीने की ज़रूरत है