माना कि आज हर रिश्ता है टूटा पर फिर भी नई दुनिया बसा सकता है तूँ

Posted by

माना कि आज हर रिश्ता है टूटा पर फिर भी नई दुनिया बसा सकता है तूँ

एक वक़्त वो भी था तेरे जीवन में जब चारों और था बसंत का रंग

तेरे चेहरे पर होता था खुशियों का नूर और जीवन में थी हर रोज़ एक नई उमंग

सपने की हर एक डाली थी मतवाली और खिलते थे उस पर गुलाबी फूल

तेरे चाहने वालों ने भी तेरी हर बात को किया था हंस कर कबूल

मन के आंगन में कभी चाँद और सितारों का बसेरा होता था

दिल का दरिया जब बहता था तो समंदर से वो जाकर मिलता था

फिर अचानक एक दिन एक बहुत ही भयानक तूफ़ान जीवन में आया

एक-एक करके हर एक रिश्ता टूट गया जिसको भी तूने दिल में था बसाया

हो गया घनघोर अँधेरा, जैसे की तेज़ आंधी में आधी रात को दीपक बुझ जाए

जैसे इन आँखों से बह जाए आंसुओं की धरा और कुछ भी समझ ना आए

दिल में छा जाए जब एक अजीब सी वीरानगी और रह जाएं सब वादे अधूरे

और अकेले ही करना पड़े तय इस जीवन का ये सफर

इस हाल में भी तूँ किसके आने का इंतज़ार कर रहा है

ये दर्द का दरिया तुझे अकेले ही पार करना है

जब दिल ही टूट गया है तो फिर अब क्यों किसी से डरना है

ऐसा मेरे साथ ही क्यों होता है, इस सवाल को करने से क्या फायदा

गलती किसकी थी ये जानकार भी, क्यों खुद को दुखी करने पर हो आमादा

दिल की हर धड़कन पर बोझ बढ़ता ही जा रहा है

ना जाने मेरे सपनों के शहर को कौन वीरान बना रहा है

चाहे खुद तूँ रो रहा है अपनी किस्मत पर लेकिन

दूसरों के रोते हुए मायूस चेहरों को हंसा सकता है तूँ

माना कि आज हर रिश्ता है टूटा पर फिर भी नई दुनिया बसा सकता है तूँ

आँखों में अब नो तो नींद है और ना ही करार है

उसने हमें छोड़ दिया जो ये कहते थी हमको बस तुमसे प्यार है

कभी-कभी लगता है कि अब कुछ भी नहीं बचा इस जीवन में

एक अजीब सी ख़ामोशी रहती है अब इस लाचारी से भरे मन में

खैर इस गम और तन्हाई ने भी बहुत कुछ सिखाया है

जिसको दुनियां ने किसी लायक ना समझा

हमने उन लोगों को भी प्रेम से अपनाया है

जब भी कोई अपना गैरों में शामिल होकर दिल को तड़पाता है

तो फिर हर एक ख़ुशी छिन जाती है और एक दर्द दिन-रात सताता है

अगर तूँ सीखना चाहे तो ये मिलना और बिछड़ना भी बहुत कुछ सिखाता है

जब कोई पुराना रिश्ता टूटता है तो फिर कोई नया रिश्ता भी बनता है

पुराने ज़ख्मों को तुम अब खुद ही भरना सीख लो

उधार की ज़िन्दगी जीना छोड़ कर तुम खुद ही संवरना सीख लो

क्या करोगे भीख में मांगे हुए इन जज्बातों का

अगर करना ही है तो पहले खुद से प्यार करना सीख लो

ये माना की तूने बहुत से अपनों को खोया है

पर फिर भी कभी तुम खुद को कहीं मत खो देना

तुम्हारी ज़िन्दगी एक पूरी किताब है और जो गया वो तो एक अध्याय था

एक नई प्रेम कहानी लिख कर अपने जज़्बात सबको बता सकता है तूँ

माना कि आज हर रिश्ता है टूटा पर फिर भी नई दुनिया बसा सकता है तूँ

तूँ भी बहुत अनमोल है, इस बात को कभी मत भुलाना

खुद की बातों पर कभी-कभी खुद ही मुस्कुराना

अपने दिल के सुकून को किसी के हवाले मत करना

दूसरों की ख़ुशी के लिए जीवन अपना बर्बाद मत करना

लोगों की यादाश्त बड़ी कमज़ोर होती है, वो बड़ी जल्दी भूल जाते हैं

जब भी मुसीबत आती है तो ऐसे में वो साथ छोड़कर दूर चले जाते हैं

प्यार का मतलब अब हसीनों के लिए दिलों का सौदा है

सच्चे प्यार की तलाश में अपनी ज़िन्दगी मत गवां देना

खुद की महफ़िल को तुम किसी और के सपनों से ना सजा देना

क्यूंकि जिसके लिए तुम ये महफ़िल सजा रहे हो

कहीं ऐसा ना हो कि वो किसी और का हो जाए

तुम जागते रहो रात भर और वो चैन से सो जाए

इश्क़ का दर्द जब दोनों तरफ बराबर हो तो मज़ा देता है

पर अगर प्रेम-रोग एकतरफा हो तो फिर सजा देता है

माना की आज की रात दीपक की लौ कुछ कम है

पर ये मत भूलना की चाँद बनकर इस जहान को रौशन करा सकता है तूँ

माना कि आज हर रिश्ता है टूटा पर फिर भी नई दुनिया बसा सकता है तूँ

अतीत की दुखभरी यादों से कभी ज़िन्दगी नहीं कटती

इन यादों को अब हमेशा के लिए अलविदा कहना होगा तुझको

अगर सुकून चाहिए तो बहते पानी की तरह रहना होगा तुझको

कब तक रोते रहोगे यूँ ही दिन-रात किसी की याद में

निकलो बहार इस घेरे से और कुछ तो नया मानगो अपनी फ़रियाद में

इन यादों की बस्ती से अपने घर को ख़ाली कर लो

ढूंढ लो एक नया आशियाना दिलवालों के शहर में

जो यादें तुम्हे रुलाती हैं उनको रुखसत कर दो

अतीत की बंदिशों को पीछे छोड़ कर कुछ नई हसरत को जगाओ

अपने दिल को फिर से आबाद करके नई खुशियों को अपनाओ

क्या हुआ अगर एक बार टूट गए तो

तुम फिर से एक नयी शुरुआत कर सकते हो

अपनी हिम्मत से तुम सबको आश्चर्यचकित कर सकते हो

ऐसा कौन है जिसने कभी धोखा नहीं खाया

ऐसा कौन है जिसको जीवन में मिली हार नहीं

कह दो कि आज से तुमको ये दर्द से भरी ज़िन्दगी स्वीकार नहीं

कोई तो ऐसा होगा तुम्हारे लिए भी जो तुम्हारे जज़्बातों कि क़द्र करेगा

ऐसे प्यारे शख्स से अपने ज़ख़्मी दिल पर मरहम लगवा सकता है तूँ

माना कि आज हर रिश्ता है टूटा पर फिर भी नई दुनिया बसा सकता है तूँ

किसी भी हालात में दिल का टूटना जीवन का अंत नहीं होता

ये तो एक सबक है कि ज़िन्दगी ज़िंदादिली से जीना ज़रूरी है

जो ज़िन्दगी के बहाव के साथ बहा उसी ने इस ज़माने पर राज किया है

आज जो आंसुओं से बोझिल है तेरी आंखें तो क्या हुआ

कल एक नई उम्मीद का सूरज उगेगा और तूँ रौशनी से नहाएगा

अपने दिल को संभाल के रखना, जल्द ही तूँ गीत ख़ुशी के गाएगा

अकेलेपन से घबराना नहीं, इसको अपना साथी बना लो

कभी-कभी ये अकेलापन भी हमें बहुत कुछ सीखा देता है

अपने इस ख़ाली वक़्त को तुम अब कुछ नए सपनों से भर दो

अपनी प्यार भरी रातें किसी हसीन हमसफ़र के नाम कर दो

खुद की एक ऐसी पहचान बना डालो कि लोग तुम्हारा पता पूछे

जो भी दर्द तुमने झेला है उसको अपनी ताक़त बना लो

खुद को पहले से बेहतर और मजबूत बना लो

अभी तुम ज़िंदा हो तो हर एक उम्मीद भी बरकरार है

कह दो इन मुश्किलों से भी कि मुझे तुम से प्यार है

अपनी क़ाबलियत से पा लो ज़िन्दगी की हर मंज़िल को

ज़िन्दगी कभी भी ठहरती नहीं तो तूँ फिर तूँ क्यों ठहरा है

उठो और आगे बढ़ते जाओ, तुम्हारा आने वाला हर एक पल सुनहरा है

आज भी जीत सकता है हर जंग को तूँ अपने हौंसलों से

सही मायने में एक सच्चा योद्धा और एक ज़बरदस्त विजेता है तूँ

माना कि आज हर रिश्ता है टूटा पर फिर भी नई दुनिया बसा सकता है तूँ

We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com