You are currently viewing ऑफिस में कैसे करें बेहतर काम ताकि चल पड़े तरक्की की बंद पड़ी गाड़ी

ऑफिस में कैसे करें बेहतर काम ताकि चल पड़े तरक्की की बंद पड़ी गाड़ी

ऑफिस में कैसे करें बेहतर काम ताकि चल पड़े तरक्की की बंद पड़ी गाड़ी

आज की ये तेज़ रफ़्तार ज़िन्दगी कहीं नहीं ठहरती बस चलती ही रहती है

बस आगे ही बढ़ते जाना मंज़िल है ये तुझसे हर पल कहती रहती है

पेट पालने के लिए सभी को करनी पड़ती है कहीं ना कहीं नौकरी

अगर अच्छी नौकरी ना हो तो फिर नहीं मिलती शादी के लिए छोकरी

आज का स्टेटस तो बस नौकरी के दम से ही है

शराफत की बातें अब काफी पीछे छूट चुकी है

व्यक्ति चाहे कितना भी शरीफ क्यों ना हो, बिना नौकरी उसको कोई नहीं पूछता

अच्छे पैसे कमाने वाले के साथ सब हैं और उसको हर कोई है पूजता

जिस किसी से भी पूछो तो वो तो बस यही कहता है

कि दिन-रात मेहनत करके भी कामयाबी नहीं मिल रही

नौकरी बन गयी है बोझ और घर का काम भी मुश्किल से चलता है

जब देखो रहती है ऑफिस के काम की टेंशन

काम की अधिकता से हो जाता है ऑफिस का माहौल गर्म

बॉस की पड़ती है डांट हर बात पर, ऐसे हो जाते हैं सब कर्म

इस मुश्किल हालात से कैसे निकले बाहर बस यही लगी रहती है उधेड़बून

ऐसे में तूँ आलस को छोड़ और काम करने के रास्ते को चुन

आओ दोस्तों बताएं तुम्हे कि ऑफिस में कैसे हो सकते हैं कामयाब

तुम्हारी कामयाबी कैसे हो सुनिश्चित और तुम बन जाओ बड़े साहब

जब आएगा पैसा और प्रमोशन, तो बीवी को खुश कर देना देकर नई साड़ी

ऑफिस में कैसे करें बेहतर काम ताकि चल पड़े तरक्की की बंद पड़ी गाड़ी

सही समय पर ऑफिस आना इस बात को गाँठ बांध लेना तूँ

ऑफिस पहुंचते ही अपने दैनिक कार्यों की लिस्ट बना लेना तूँ

जब पूरे ना हो जाएं सब काम तब तक लगे रहना अपने काम में तूँ

बिना काम पूरे किये घर जाने का मत बनाना कोई भी बहाना

समय का प्रबंधन है अतिआवशयक, समय पर आना और समय पर वापिस जाना

जो काम हो सबसे कठिन उसको सुबह आते ही निबटाना

अपने दिमाग को रखना तरो-ताज़ा और कभी भी ना घबराना

कुछ देर काम करके फिर कुछ देर का ब्रेक भी लेते रहना

फालतू की मीटिंग्स और बेकार की बातों को लेकर दूरी बनाये रखना

ऑफिस के काम में सुझाव मांगे जाने पर ही देना

ऑफिस की पॉलिटिक्स का हमेशा के लिए अलविदा कह देना

अगर तूँ इन छोटी-छोटी बातों को ऑफिस में अपनाएगा

तो बहुत जल्दी तूँ अपने ऑफिस में सबकी आँखों का तारा बन जायेगा

तेरे काम के चर्चे होंगे चारों तरफ, तेरी तारीफ़ करेंगे सब चाहे कोई बुद्धिमान हो या अनाड़ी

ऑफिस में कैसे करें बेहतर काम ताकि चल पड़े तरक्की की बंद पड़ी गाड़ी

हो सकता है कि कभी-कभी ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण हो जाए

ऐसे में आप अपनी मानसिकता को हमेशा ही सकारात्मक ही बनाए

अगर आपकी सोच सकारात्मक है तो आपको लगेगा कठिन काम भी आसान

हर परिस्थिति देगी आपको कुछ नया सिखने का एक नया मौका

हर नए काम को पकड़ लेना और कुछ बेहतर करके लगा देना चौका

अपने सहकर्मियों की उपलब्धियों का हमेशा करना तुम सम्मान

प्रेरणा लेना बढ़िया काम करने वालों से और खुद को भी कर लेना बुलंद

गुस्से में कभी कुछ फैसला मत लेना, तुम्हे भी धीरे-धीरे सभी करेंगे पसंद

तुझे स्पष्ट होना चाहिए कि तेरा लक्ष्य क्या है

बिना किसी लक्ष्य के काम करने से नहीं होता कोई भी कामयाब

ये तो बिना पते का पत्र है जिसका नहीं आता कोई भी जवाब

अपने जीवन के बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटों

और धीरे-धीरे छोटी-छोटी कामयाबी का भी जश्न मनाया करो

खुद को होंसला दो जब भी कुछ नया करो और कर लो दुनिया मुठी में

कभी-कभी कड़ी मेहनत के साथ कुछ स्मार्ट वर्क भी कर लिया करो

तुझे मिलेगा सिला तेरी मेहनत का और हो जाएगी तरक्की

दुनिया तेरे जलवे को देखकर रह जाएगी हक्की-बक्की

तेरी ज़िन्दगी की गाड़ी को देंगे सब साइड, चाहे अगाड़ी हों या पिछाड़ी

ऑफिस में कैसे करें बेहतर काम ताकि चल पड़े तरक्की की बंद पड़ी गाड़ी

अगर तुझे आगे बढ़ना है तो ऑफिस की मीटिंग्स में आत्मविश्वास दिखाना होगा

लोगों को सुनने और समझने की कला में तुझे होना पड़ेगा पारंगत

अपने विचारों को कुछ इस तरह करना व्यक्त कि किसी को बुरा ना लगे

कुछ भी बोलने से पहले शब्दों को अपने तोलना होगा

वाद और विवाद से कोसों दूर रहकर तुझे सर्वप्रिय बनना होगा

ऑफिस की हर छोटी और बड़ी घटना पर सोच समझ कर अपनी प्रतिक्रिया देना

टीम वर्क और आपसी सहयोग को तुम्हे सर्वोपरि रखना होगा

अपने सहकर्मियों की तुम हमेशा मदद करना और उनका दिल जीत लेना

कभी भी स्वार्थी मत बनना और अपनी टीम की उपलब्धि का जश्न हमेशा सबके साथ मिलकर मनाना

जब भी ऑफिस में कोई बात बिगड़ जाए तो कोशिश करना माहौल ठीक हो जाए

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला कभी मत शुरू करना

तुम्हारे करियर ग्रोथ के लिए निरंतर सीखना भी बहुत ज़रूरी है

कभी-कभी अपने ऑफिस के सहकर्मियों के दिल की बात भी समझना ज़रूरी है

चाहे वक़्त हो कितना भी मुश्किल पर ये सुनिश्चित करना कि चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे तुम्हारी

ऑफिस में कैसे करें बेहतर काम ताकि चल पड़े तरक्की की बंद पड़ी गाड़ी

दोस्तों ये याद रखना कि जीवन में हमेशा रखना अनुशाशन

बिना अनुशासन के कोई जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती

जब भी ऑफिस का काम करो तो भूल जाना कि वक़्त क्या हुआ है

काम की गुणवत्ता का हमेशा रखना तुम ध्यान

अगर काम अच्छे से किया तो सभी करेंगे ऑफिस में तुम्हारा गुणगान

अपनी बॉडी लैंग्वेज को हमेशा आत्म-विश्वास से भरा रखना

तुम्हारी मेहनत ही एक दिन बनेगी तुम्हारे जीवन का गहना

जब भी ऑफिस में किसी से बात करो तो आँखों में आँख डाल कर करना

अपनी कुर्सी पर हमेशा रौब से बैठना और जो भी मिलने आये

उसका बहुत ही गर्मजोशी से तुम स्वागत करना

ऑफिस में बॉस से जो भी वादे करो, उनको तुम हमेशा ही पूरा करना

अगर तुम गलती पर नहीं हो तो फिर किसी से मत डरना

अगर कभी किसी काम में तुझे गलती हो जाए तो तुरंत ही मान लेना

कभी भी कोई नाजायज़ ज़िद ना करना और ना ही किसी बात का अभिमान करना

बढ़िया से समय पर अपना संतुलित आहार लेना और अपनी सेहत का ख्याल रखना

बीच-बीच में मौका मिले तो कुछ चहलकदमी कर लेना अपने सहकर्मियों के साथ

हल्का-फुल्का कर लेना मज़ाक और दूर कर लेना ऑफिस का तनाव हाथों हाथ

एक बार में हमेशा एक ही काम पर फोकस करना

कोई भी काम बीच में ही अधूरा मत छोड़ना, पूरा करके ही दम लेना

अगर कोई तुम्हारी आलोचना कर दे ऑफिस में तो कभी ना घबराना

आलोचना से भी सीख़ लेने की कोशिश करना और किसी से ना शर्माना

अगर मेरी कही इन बातों को तुम अपने ऑफिस के कामों में अपनाओगे

तो सच कहता हूँ कि कदम-कदम पर तुम एक नई कामयाबी पाओगे

हर कोई मिसाल देगा तुम्हारी कामयाबी की और किस्मत चमक जाएगी तुम्हारी

ऑफिस में कैसे करें बेहतर काम ताकि चल पड़े तरक्की की बंद पड़ी गाड़ी