ज़िन्दगी की इन राहों में कभी कभी तुझको अकेले भी चलना होगा
दूर दूर तक तेरा कोई भी अपना तेरे साथ नहीं होगा
बात जब गलत और सही की हो तो समझौता मत करना
लोग तो बस हर बात का मतलब अपने हिसाब से निकालते हैं

जब लोग आपसे खफ़ा होने लगे तो समझना आप सही राह पर है
लोग नहीं चाहते है किसी को भी आगे बढ़ते हुए देखना
तुझे बस अपने दिल की आवाज़ सुननी है हर बार
अपने दर्द को ही अपना साथी बना ले मेरे दोस्त
ये मुश्किलें तेरे रास्तों की वक़्त के साथ दूर हो जाएँगी
तुझे तो बस मैदान में टिके रहना है अपनी हिम्मत से
एक दिन आएगा कि तेरे हुनर की पहचान हो जाएगी

तेरी झोली भी भर जाएगी कामयाबी से और खुशियों से
पर जब तक मंज़िल तक नहीं पहुँचते तेरे कदम तुम्हे थकना नहीं है
आज का ये सबक़ तुझे तेरी मंज़िल तक लेकर जायेगा
कर ले खुद पर पूरा यकीन और अपने सफर की शुरुआत कर दे
ज़िन्दगी की इन राहों में कभी कभी तुझको अकेले भी चलना होगा
Amazon Link to Buy Book:
