वक़्त जब बदलता है तो इंसान के हालात बदल जाते हैं

Posted by

वक़्त जब बदलता है तो इंसान के हालात बदल जाते हैं

वक़्त जब बदलता है तो इंसान के हालात बदल जाते हैं

सब वक़्त वक़्त की बात होती है मेरे प्यारे दोस्तों

वक़्त जब बुरा होता है तो अपने भी बेगाने बन जाते हैं

टूट जाते हैं सभी सपने जीवन के और आदमी हताश हो जाता है

ऐसा वक़्त जब किसी पर आता है तो फिर काटे नहीं कटता

ज़िन्दगी बोझ बन जाती है और कोई भी सहारा नज़र नहीं आता

पर सुना है कि वक़्त किसी का भी कभी एक जैसा नहीं रहता

काली अँधियारी रात के बाद फिर से एक नयी सुबह आती है

तेरा भी वक़्त बदलेगा और तू भी मुश्किलों के भँवर से बाहर निकलेगा

हालत कैसे भी हो पर उम्मीद का दामन तू कभी मत छोड़ना

जीत आखिर उसी की होती है जो संघर्ष की कसौटी पर खरा उतरता है

मेहनत करने वालों की झोली में अक्सर हार के बाद ही जीत आती है

जिसको कोई भी नहीं पूछता था दुनिया उसके क़दमों में आ जाती है

वक़्त अगर अच्छा चल रहा हो तो खोटे सिक्के भी चल जाते हैं

वक़्त जब बदलता है तो इंसान के हालात बदल जाते हैं