You are currently viewing अपना काम करते रहो मन लगाकर, एक दिन तुम भी हो जाओगे कामयाब

अपना काम करते रहो मन लगाकर, एक दिन तुम भी हो जाओगे कामयाब

अपना काम करते रहो मन लगाकर, एक दिन तुम भी हो जाओगे कामयाब

ये तो एक सीधी सी बात है जो लोगों को समझ नहीं आती

बिना परिश्रम किये कभी भी मिलती नहीं ख्याति

किसान को देखो दिन-रात करता है कठोर परिश्रम

तब कहीं जाकर अपनी मेहनत की फसल को काटता है

और तुम ज़रा सी मेहनत करके मन मुताबिक नतीजा चाहते हो

बड़े ही नादान हो तुम कि ऐसे नहीं होता जैसे तुम मानते हो

छोटी सी चींटी को देखो वो कैसे भोजन की तलाश में पहाड़ पर भी चढ़ जाती है

हर वक़्त उसको ये डर भी बना रहता है कि कोई पैर तले कुचल ना दे

लेकिन इसके बावजूद नन्ही ही चींटी कभी भी रूकती नहीं

इसी तरह से तुझे भी हर हाल में चलते जाना है

ये बुद्धू सा मन तुझको राह भटकाएगा, पर तुझे खुद को समझाना है

जब भी खुद को आइने में देखो तो थोड़ा अपने भीतर भी झाँक लेना

दूसरों को कुछ कहने से पहले अपने पराक्रम को भी ज़रा आँक लेना

ये मत समझना की तुम अपना कर्म नहीं करोगे और बच जाओगे

एक दिन वक़्त आएगा कि तेरे कर्मों का भी होगा पूरा हिसाब

अपना काम करते रहो मन लगाकर, एक दिन तुम भी हो जाओगे कामयाब

जब किसी दूसरे को कामयाब होता देखते हो तो ईर्ष्या मत करना

उससे मिलना और पूछना कि कामयाबी की राह कैसी होती है

जो नहीं करते अपना कर्म उनकी किस्मत हमेशा सोती है

एक नया दिन निकला है आज, तूँ भी ज़रा सूरज को सलाम कर ले

कब तक बैठा रहेगा ख़ाली यूँ ही, कुछ तो अच्छा काम कर ले

बिना मकसद के ये ज़िन्दगी यूँ ही बीत जाएगी

जब वक़्त निकल जायेगा तेरे हाथ से फिर तूँ पछताएगा

और ज़माने की इस दौड़ में बहुत पीछे रह जाएगा

ये माना कि मंज़िल अभी बहुत दूर है और राह में हैं ढेरों मुश्किलें

लेकिन चलना है बहुत ज़रूरी चाहे फूल मिले या फिर कांटे मिलें

उम्मीद का दामन पकड़ कर रखना चाहे जो भी हो अंजाम

दुनिया की तूँ परवाह ना करना, जग में होगा तेरा भी नाम

अपने कर्म की राह पर आगे बढ़ते जाना और कुछ नया करना

ऐसे लोगों की सँगत हमेशा रखना जो देखते हों कुछ बड़ा करने का सपना

सुकून और चैन को अपने काम में ही ढूंढ़ना पड़ेगा

आराम को खुद से दूर और काम को हर वक़्त दिमाग में रखना पड़ेगा

अगर तूने एक बार ठान लिया तो फिर नामुमकिन तो कुछ भी नहीं

फिर वो भी होगा जो तुमने सोचा भी नहीं होगा, मेरी बात को तुम मानो तो सही

जो काम करो उसको कभी भी बोझ समझकर मत करना

अपने वक़्त को बर्बाद करते हुए हमेशा तुम डरना

दुनिया में सबसे कीमती चीज़ ये वक़्त होता है जो बीतने पर वापिस नहीं लौटता

पर अक्सर इसको बर्बाद करते वक़्त इंसान इसके बारे में नहीं सोचता

अपनी हैसियत ऐसी रखो कि हर कोई तुमको कहे आदाब

अपना काम करते रहो मन लगाकर, एक दिन तुम भी हो जाओगे कामयाब

मेरी नज़र से देखो तो इस दुनिया का हर नज़ारा है हसीन

अगर होंसला हो तो अँधेरी रात भी लगती है सुनहरा दिन

ना जाने क्यों काम करते-करते अक्सर थक जाते हैं सभी

जल्दी क्या है काम ख़तम करने कि, थोड़ा रूककर इसका मज़ा भी लो कभी

कुछ ऐसा कर जाओ कि लोग तुम्हे हमेशा याद रखें

तुमसे मिलने की हर कोई तुमसे फ़रियाद रखे

ज़िन्दगी तो हर कोई काट लेता है पर जीता है कोई-कोई

उसने सब कुछ पा लिया जिसने काम के लिए अपनी नींद खोई

जब तेरी किस्मत का सितारा चमकेगा तो लोग इसका राज़ पूछेंगे

तुम मुस्कुरा कर कह देना कि ये खिले हुए फूल मेरी मेहनत की निशानी हैं

मेहनत के फूलों की खुशबू की तो ये दुनिया दीवानी है

एक दिन आएगा कि लोग तुम्हारी राहों में अपनी पलकों को बिछा देंगे

इतने प्यार को कैसे संभालोगे, ये भी तुमको सोचना पड़ेगा जनाब

अपना काम करते रहो मन लगाकर, एक दिन तुम भी हो जाओगे कामयाब