You are currently viewing मंज़िल की तलाश में बहुत से लोग अक्सर अपने रास्ते से भटक जाते हैं

मंज़िल की तलाश में बहुत से लोग अक्सर अपने रास्ते से भटक जाते हैं

मंज़िल की तलाश में बहुत से लोग अक्सर अपने रास्ते से भटक जाते हैं

वो ये भूल जाते हैं कि मज़ा जो सफर में हैं वो मंज़िल को पाने में नहीं

हमारे ये कदम थम जाते हैं जब हम मंज़िल पर पहुँच जाते हैं

ये ज़िन्दगी भी तो एक सफर ही तो हैं मंज़िल नहीं दोस्तों

इसीलिए अपने इन क़दमों को कभी ना थमने दो

क्योंकि एक रास्ता हैं ज़िन्दगी जिस पर हम सब को चलते जाना हैं

अगर किसी मक़ाम पर पहुँच कर हम रुक गए तो ये ज़िन्दगी ठहर जाएगी

अभी तो तूने बस एक छोटी सी मंज़िल हाँसिल की हैं

अभी तो तेरे लिए पूरा आसमान बाकी हैं

चल उठ जा और एक नए मकाम की तलाश में लग जा

अपने आप को पहले से ज्यादा बेहतर और मजबूत बना

तू कहाँ तक जा सकता हैं ये तो तू भी नहीं जानता शायद

पर यूँ ही चलते चलते बहुत कुछ असंभव भी संभव हो सकता हैं

तेरी ज़िन्दगी बन जाएगी मिसाल उनके लिए जो कुछ करना चाहते हैं

गिरते हुए लोगो का हाथ थाम कर तुझे उनको मंज़िल तक पहुँचाना हैं

अगर कुछ करने का जज्बा ना हो तो सभी सपने अधर में लटक जाते हैं

मंज़िल की तलाश में बहुत से लोग अक्सर अपने रास्ते से भटक जाते हैं