जब तक है ये ज़िन्दगी तब तक है उम्मीद कुछ कर गुजरने की

Posted by

जब तक है ये ज़िन्दगी तब तक है उम्मीद कुछ कर गुजरने की

अगर तुझमें ज़िद है इस दूनिया को जीतने की

तो तू हर लक्ष्य हासिल कर सकता है अपने दम पर

माना कि आसमान तक सीढ़ी नहीं जाती कोई

पर तेरे होंसले की उड़ान आसमान से ऊँची होनी चाहिए

बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने वक़्त से हार मान ली

पर जिन्होंने मुश्किल हालात में भी कुछ करने की ठान ली

यही वो लोग हैं हैं जो आज सफलता के शीर्ष पर है

इन्होने भी कभी पहला कदम बढ़ाया था अपने सफर में

दिन रात मेहनत करके इन्होने अपनी मंज़िल को पा लिया

आज दुनियाँ में बस उन्ही का नाम है जिनका अपना मक़ाम है

तेरे सीने मैं भी कुछ अरमान पलने चाहिए

तुम्हे भी हर रोज़ लक्ष्य की तरफ कुछ कदम चलने चाहिए

दुनियाँ करेगी तुमसे इल्तिज़ा तुम्हारी सफलता की कहानी सुनने की

जब तक है ये ज़िन्दगी तब तक है उम्मीद कुछ कर गुजरने की