तूँ अगर दिल से चाहे तो तेरे हालात बदल सकते हैं

Posted by

तूँ अगर दिल से चाहे तो तेरे हालात बदल सकते हैं

ये जो आज घना अँधेरा है तेरे जीवन में

कभी ये जगमगा भी सकता है रौशनी से

तुझे करना है ये कि हार नहीं माननी कभी

क्या हुआ जो आज वक़्त तेरे साथ नहीं है

पर याद रखना कि वक़्त को भी बदलना पड़ता है एक दिन

ये सुख और दुःख का उतर चढ़ाव ही तो जीवन है

कुछ तो लक्ष्य बना ले अपने जीने का

तेरी जिंदगी की नाव को उतर दे गहरे समंदर में

किनारे पर बैठ कर नौका पार ना हो पायेगी

तेरे दिल के अरमान भी कुछ पाने को मचल सकते हैं

तूँ अगर दिल से चाहे तो तेरे हालात बदल सकते हैं