बस तेरी एक मुस्कुराहट से ही जिंदगी की हर उलझन सुलझा लेता हूँ मैं

Posted by

बस तेरी एक मुस्कुराहट से ही जिंदगी की हर उलझन सुलझा लेता हूँ मैं

ये हालात की मज़बूरियाँ जब भी मुझे परेशान करती है

मैं तेरे इस प्यारे से चेहरे को देखकर भूल जाता हूँ अपने सारे ग़म

जिस सफर पर मैं निकला हूँ वो तनहा नहीं कट सकता अब

मुझे हर हाल में तेरा साथ चाहिए मेरे हमसफ़र

जिस दिन से तूने मेरा हाथ थामा है मुझे एक नयी उम्मीद मिली है

जब तुम मुझसे कहती हो कि जीत जायेंगे हम एक दिन

सच पूछो तो मेरे भीतर एक नया जोश आ जाता है

यूँ तो अकेला भी अक्सर मैं लड़ता रहता हूँ मुश्किलों से

पर अगर तुम साथ दो तो दुनिया बदल सकता हूँ मैं

तेरी चाहतें ही अब मेरी जिंदगी बन गयी हैं

तेरे बिना अब मुझसे तो जिया जाये ना मेरे हमदम

शायद ख़ुदा भी यही चाहता है कि तुम मेरी बन जाओ

हर रोज़ हाथों में गुलाब लेकर तेरा इंतज़ार करता हूँ

सब दुःख और तकलीफ़ भूलकर मैं सिर्फ तेरे लिए ही ज़िंदा हूँ

हालात कैसे भी हों पर तेरी ख़ातिर दिल को समझा लेता हूँ मैं

बस तेरी एक मुस्कुराहट से ही जिंदगी की हर उलझन सुलझा लेता हूँ मैं