अपने भीतर की ख़ुशी को कैसे महसूस करें ? क्या आप जानते हैं ?

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि आजकल इस भागदौड़ से भरी ज़िन्दगी में किसी के पास भी थोड़ा सा भी वक़्त नहीं कि वो अपने दिल की आवाज़ को सुन सके ! क्या आपने भी कुछ ऐसा महसूस किया है कि आपका दिल आपसे कुछ कहना चाहता है लेकिन आप अपने दिल की आवाज़ को सुन नहीं पाते ! क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है ? तो चलो दोस्तों आज मैं आप सभी को बताता हूँ कि कैसे आप अपने दिल की आवाज़ को सुन सकते हैं और अपने जीवन को पहले से ज्यादा खुशियों से भर सकते हैं !

सबसे पहले मैं आप सभी को यह बताना चाहता हूँ कि खुशियां दो तरह की होती हैं : पहली होती है बाहर की ख़ुशी ! बाहर से मिलने वाली ख़ुशी हमेशा दूसरों पर निर्भर करती है ! जैसे कि इस ख़ुशी का आधार होते हैं पैसे , दोस्त , रिस्तेदार ! जब तक ये सभी आपके पास हैं, तभी तक आप खुश रहते हैं ! ये ख़ुशी कभी भी स्थायी नहीं होती ! यही वजह है कि ऐसे लोग जल्दी ही जीवन से निराश हो जाते हैं और अपनी ख़ुशी को बाहर की चीज़ों में ही ढूंढ़ते हैं !

दूसरी तरह की ख़ुशी होती है भीतर की ख़ुशी ! ये ख़ुशी आपके साथ हमेशा रहती है और इसको आपसे कोई भी छिन नहीं सकता ! और जानते हैं ऐसी ख़ुशी को आप कैसे पा सकते हैं जो हमेशा आपके साथ रहे और आप हमेशा जीवन में हँसते , गाते और मुस्कुराते रहे ! तो आइए जानते हैं कैसे हम भीतर की ख़ुशी को पा सकते हैं ?

  1. दूसरों की खुशियों में शामिल हो जाएं: जब भी आपको मौका मिले आप दूसरों की खुशियों में शामिल हो जाइये जैसे की जन्मदिन, शादी की सालगिरह, शादी समारोह ! अगर आप ऐसा करते हैं तो दूसरों को खुशियाँ बाँटते हैं और बाँटने से खुशियाँ और बढ़ती हैं ! जब आप किसी को कुछ देते हैं तो इससे आपको एक सच्ची ख़ुशी का अनुभव होता है जो आप के साथ हमेशा साथ रहती है !
  2. अपनी हॉबी को समय दे: आप को यह पता करना है कि आप की रूचि किस में हैं जैसे कि पढ़ना , खेलना , लिखना, डांस करना या फिर घूमना – फिरना ! आप को अपनी हॉबी को कुछ समय रोज़ देना है और आप पाएंगे कि आप एक ऐसी ख़ुशी का अनुभव करेंगे जो आपके भीतर से आ रही है !
  3. अच्छी यादों को याद करते रहिये: कभी – कभी जीवन में कुछ समय फुर्सत के साथ बिताना बहुत ज़रूरी है ! और ऐसे में आप कुछ पुरानी यादें भी ताज़ा कर सकते हैं जैसे कि अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं, अपने बचपन की तस्वीर देख सकते हैं और अपने पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं !

ऐसा करके यक़ीनन आप भीतर की ख़ुशी को महसूस कर सकते हैं जो हमेशा आपके साथ रहेगी ! तो दोस्तों आपको मेरा ये लेख कैसा लगा ? कमेंट करके ज़रूर बताना !

आपका बहुत – बहुत धन्यवाद !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top