
देखो लोगों आज विज्ञान के आँगन में एक नया सवेरा आया है,
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने दुनिया को पूरी तरह से चौंकाया है।
सोचने-समझने की क्षमता को वैज्ञानिकों ने मशीनों में भर दिया,
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने मानव के सपनों को जैसे पंखों से तर दिया।

डेटा के चरों तरफ फैले विशाल सागर में यह गोते लगाता है,
जब देखो पलक झपकते ही कठिन प्रश्नों का उत्तर ढूँढ़ लाता है।
जहाँ पहले कभी वर्षों का समय लग जाया करता था,
वहाँ आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अब कुछ क्षणों में काम हो जाता है।
अब तो ये डॉक्टर की भी मदद कर पता है ,
बीमारियों के संकेतों को भी जल्दी पहचान जाता है।
शिक्षा के मंदिर में भी यह ज्ञान की ज्योति जलाता है,
हर विद्यार्थी को शिखा के क्षेत्र में नई राह दिखाता है।

खेतों में किसानों को फसलों के हाल सुनाता है,
पल बाहर में उनको मौसम के बदलावों का संकेत दे जाता है।
कारखानों में नई कारों को ये तेज़ गति से बनाता है,
उद्योगों के विकास में हर रोज़ एक नया अध्याय लिख जाता है।
लेकिन मानवता को ये याद रहे, यह केवल एक साधन है,
इसकी शक्ति का सही उपयोग करना ही एक सुरक्षित जीवन है।
यदि मानवता के हित में इसका प्रयोग होगा, तो ये बेहतर होगा
और आने वाला कल हम सभी के लिए और भी सुनहरा होगा।

नैतिकता का दीपक दोस्तों तुम हर पल जलाए रखना,
तकनीक के संग इंसानियत को भी सदा के लिए बचाए रखना।
क्योंकि ये भी सच है कि मशीनें चाहे कितनी भी बुद्धिमान हो जाएँ,
मानव हृदय के भाव को ये मशीनें कभी भी ना दोहरा पाएँ।
आजकल दोस्तों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ही प्रगति का नया गीत है,
ये अब भविष्य की ओर बढ़ता मानव का नया संगीत है।
ज्ञान और विज्ञान का दोस्तों यह एक अद्भुत संगम है,
नए युग की दहलीज़ पर खड़ा हुआ यह एक स्वर्णिम आलम है।

आओ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सदुपयोग करें हम सब,
नवाचार के दीप जलाएँ हर घर और हर शहर लेकर एक नया सबक ।
मानव और मशीन का जब ऐसा सुंदर मेल होगा,
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस धरती पर विकास का एक नया खेल होगा।
बुद्धि का नया सूरज है ये, कहते हैं इसको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com




