You are currently viewing तेरी मोहब्बत अब मेरी ज़िन्दगी बन गयी है

तेरी मोहब्बत अब मेरी ज़िन्दगी बन गयी है

तेरी मोहब्बत अब मेरी ज़िन्दगी बन गयी है

जो मांगी थी रब से वो ख़ुशी बन गयी है

प्यार क्या था ये तो मुझको नहीं थी खबर

तुझको देखा तो इश्क़ का सफर शुरू हो गया

तुझे बिठा कर ले जाऊंगा मैं एक दिन

मेरे इन दो नैनों की डोली में

इंतज़ार तो शायद तुमको भी है मुझसे मिलने का

कल तेरा संदेशा आया था मुझे

वो तेरा प्रेम पत्र मेरे लिए बड़ा ही अनमोल है

तेरी अल्हड सी मुस्कान मैं नहीं भूल पाता

वो तेरा लिबास खुशबु से सराबोर था

महका रही तुम कलियों के चमन को  

तेरा मासूम सा दिखने वाला चेहरा

क़यामत बनके गिरता है मेरे दिल पर

रोशनी सी हो जाती है चारों तरफ

जब तुम मुस्कुराती हो प्यार से

शरारत करने की आदत अब तक गयी नहीं तुम्हारी

बेकरार करके मुझको मजा लेती ही तुम

दिखला कर बस एक ही झलक मुझको

फिर ना जाने कहाँ छुप जाती हो तुम

अब ये लुका छुपी बहुत हो चुकी है

सामने आ जाओ अब बिना देर किये हुए

तेरे इश्क़ का खुमार है या बादल छाए हैं आज

आसमान भी कुछ दीवाना सा हो गया है तेरे लिए

मैं अब तुमको यूँ हर रोज़ ना बुला पाउँगा

हो सके तो ठहर जाओ मेरे पास हमेशा के लिए

लिख लेता हूँ मैं एक प्यारी सी कविता

तेरी आँखों में अपनी आँखें डाल के

मुझे तो तेरी इन आँखों में प्यार ही प्यार नज़र आता है

जिंदगी को जीने के लिए अब और क्या चाहिए

तारों भरी रात है आज चलो हम इनमे खो जाये

एक दूजे को अपना बना ले आज ये कसम खाये

तेरी फूल से भी नाज़ुक हैं ये बाहें

मैं संभाल लूंगा तुझे अपने पहलू में

चलेंगे अब हम साथ साथ ज़िन्दगी भर

तेरी मोहब्बत अब मेरी ज़िन्दगी बन गयी है