You are currently viewing एक और गीत मोहब्बत का गा लूँ तो चलूँ 

एक और गीत मोहब्बत का गा लूँ तो चलूँ 

एक और गीत मोहब्बत का गा लूँ तो चलूँ 

तुम्हे एक बार फिर से अपना बना लूँ तो चलूँ

मंज़िल तो मिल जाएगी भटक कर ही सही

इन अनजान राहों पर अपनी पहचान बना लूँ तो चलूँ

मेरे जैसे तो लाखों होंगे इस जहान में

पर तुझ पर अपने सभी अरमान लुटा लूँ तो चलूँ

आया तो था मैं भी दिल अपना लेकर तेरे लिए

ज़रा दूसरों से भी एक बार नज़रे बचा लूँ तो चलूँ

कभी हाँ कभी ना में ही ना बीत जाये ये ज़िन्दगी यूँ ही

कभी तो तेरे किये वादों से अपना दिल बहला लूँ तो चलूँ

फिर मत कहना की पुकारा नहीं मैंने तुझको

ज़रा एक बार फिर तुझको अपनी पुकार सुना लूँ तो चलूँ

एक और गीत मोहब्बत का गा लूँ तो चलूँ