तेरे चेहरे का जादू मुझ पर चल गया है
हर पल तेरे ही ख्यालों में रहने लगा हूँ
तेरी और मैं चला आता हूँ जब भी कहीं जाता हूँ
तेरी सूरत इन आँखों में बस गयी है
जब भी चाहूँ मैं तेरा दीदार कर लेता हूँ

क्या मुझे इश्क़ हो गया है दोस्तों से पूछता हूँ
पहली बार यूँ धड़का है मेरा दिल किसी के लिए
लगता है कि जैसे वो मेरे आस पास है
तेरी तस्वीर को सीने से लगा लेता हूँ
बात करने लगी है मुझसे अब ये तन्हाई
भीड़ में भी अब तनहा सा रहने लगा हूँ

सुर्ख़ ग़ुलाब जैसे तुम्हारे इन होठों को देखकर
मैं भी अब नए ख़्वाब सजाने लगा हूँ
कर लेना मेरा ये इश्क़ तुम क़बूल
तेरे इस मासूम चेहरे पे मेरा ये दिल मचल गया है
तेरे चेहरे का जादू मुझ पर चल गया है
Amazon Link to Buy Book:
