You are currently viewing जब भी तुम्हे कोई और देखता है तो मेरा दिल बड़ी मुश्किल से संभलता है

जब भी तुम्हे कोई और देखता है तो मेरा दिल बड़ी मुश्किल से संभलता है

जब भी तुम्हे कोई और देखता है तो मेरा दिल बड़ी मुश्किल से संभलता है

माँगा है तुमको दुआओं में और ख़ुदा ने तुमको बनाया है बस मेरे लिए

मैं हर पल और हर घड़ी तेरे ही दीदार को बेकरार रहता हूँ

तेरे ही इश्क़ में हरदम मैं दर्द ऐ दिल भी सहता हूँ

तुमने एक रोज़ कहा था कि हम तुम बने है बस एक दूजे के लिए

वैसे तो तेरे किये हुए वादे पर मुझे पूरा यकीन है

पर तुम्हारा ये हुसन तो बहुत ही लाजवाब है

मरते हैं तुमपर और भी बहुत से आशिक़ ज़माने में

तुझे पाने की चाहत में दर दर भटकते हैं तेरे दीवाने

तुम से मेरी यही इल्तिज़ा है कि मोहब्बत को हमारी रुस्वा ना होने देना

अपने दिल से मेरी मासूम सी मोहब्बत को कभी ना खोने देना

तेरा इश्क़ ही मेरे जीवन का बस एकमात्र सहारा है

सुन लेना मेरे दिल की आवाज़ को

मेरी साँसों ने भी तुझे पुकारा है

आँख अगर कभी भर जाये मेरी ज़माने के ज़ुल्मो सितम से

तो तुम आकर मुझको अपने गले से लगा लेना

कहीं तुम किसी गैर की बाहों को अपने गले का हार ना बना लेना

तुम्हारी इन गरम साँसों की नज़दीकियों से मेरा ये नरम दिल पिंघलता है

जब भी तुम्हे कोई और देखता है तो मेरा दिल बड़ी मुश्किल से संभलता है