हो सनम ऐसा कि जिस पर दिल ये मेरा कुर्बान हो जाए
मेरे सनम की एक नज़र पे ही जान मेरी ये निसार हो जाए
हर पल रहती है मेरे दिल में उनकी याद कुछ इस तरह से
कि हर क़दम पर वो मेरे साथ साथ चलते हैं
इन्ही का इश्क़ मेरी इन धड़कनों में पलता है

रूठे रूठे से ना रहा करो हर दम
हम मना लेंगे तुमको प्यार से मेरे दिलबर
मुझ पर अब मेरा ही कुछ बस नहीं चलता यारों
दिल ही क्या रूह भी अब उनकी गिरफ्त में है
इश्क़ की धुन में कुछ ऐसा खोया हूँ कि भूल गया सँसार
ये दुनिया माँगे बस जीत को पर मैं तो चाहूँ अपनी हार
मुझको अगर तुम समझना चाहती हो तो मेरी इन आँखों में झाँकों
तुमको इनमे तेरी ही तस्वीर दिखाई देगी
यार मेरा इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल हो चूका है
जब भी आँखें बंद करता हूँ तो उनका दीदार कर लेता हूँ
दिल मेरा अब इश्क़ में तेरे यूँ ही मचलता रहे
दुआ है कि उम्र भर ये सिलसिला बस यूँ ही चलता रहे

रोज़ तुम अपना जलवा हमको दिखाते रहो
रोज़ मैं तुमको अपना बनाता रहूं
आरज़ू है ये मेरी कि दिन निकले मेरा तुझको देखकर ही
और तेरी ही बाँहों में मेरी हर शाम गुजरा करे
ज़िन्दगी बीतेगी प्यार से अगर तूँ मुझ पर मेहरबान हो जाए
हो सनम ऐसा कि जिस पर दिल ये मेरा कुर्बान हो जाए
Amazon Link to Buy Book:
