क्या आपका सनम भी आपसे रूठा है

Posted by

क्या आपका सनम भी आपसे रूठा है

रूठे रूठे से सनम को आखिर मनाये कैसे

सनम चाहे किसी का भी हो दोस्तों

कभी ना कभी तो रूठता ज़रूर है

इस बात से नहीं कोई फर्क पड़ता

कि गलती आप दोनों में किसकी है

छोटी सी ये ज़िन्दगी मिली है प्यार करने को

इसको हम प्यार से ही गुजार ले तो अच्छा है

कौन जीता है ज़बान की जंग और कौन हारा है

इन बेकार की बातों में क्या रखा है

दूर जाने ना दो उनको जो तुमसे रूठे हैं

आगे बढ़कर मना लो उनको प्यार से

लगा दो एक गुलाब का फूल उनकी जुल्फों में

और सुलझा लो सभी उलझनों को आज

बता दो अपने सनम को तुम आज ही

कि तुम कितना प्यार करते हो उनको

क्यूंकि कहीं देर ना हो जाये मेरे दोस्तों

प्यार इश्क़ और मोहब्बत से ना कोई बचा है

क्या आपका सनम भी आपसे रूठा है