तूँ ही मेरा यार है तूँ ही मेरा ख़ुदा है
तड़प रहा हूँ मैं अब तुमसे मिलने को
सुना है कि तेरे दर से कोई ख़ाली नहीं जाता
ना मेरे पास तक़दीर है और ना जागीर कोई
बस मेरी इन आँखों में तेरी ही तस्वीर बसी है

तेरे इश्क़ ने मुझे मशहूर कर दिया ज़माने में
वर्ना इस तन्हा आशिक़ को जानता कौन था
भर दिया है मेरा दामन तुमने तो खुशियों से
आँखें तेरी नूरानी हैं या चाँद निकला है आसमान पर
कभी ना कहना कि मुझसे तूँ जुदा है
तूँ ही मेरा यार है तूँ ही मेरा ख़ुदा है
Amazon Link to Buy Book:
