किसको क्या मिला ये तो मुकद्दर की बात है मेरे यार

Posted by

किसको क्या मिला ये तो मुकद्दर की बात है मेरे यार

किसी को मिली जुदाई तो किसी को मिला है प्यार

ख्वाब में जो देखा था तुझको तो आज तुम मिले हो

बहुत लम्बा फ़ासला होता है मिलन और जुदाई का

कभी कभी तो बरसो लग जातें हैं इसको तय करने में

तो कभी बस एक नज़र ही काफी होती है

इजहार ऐ मोहब्बत करने को अपने दिलबर से

दूसरों को देखकर अपनी मंज़िल को मत चुनंना

ये लोग ना जाने कब अपना रास्ता बदल लेंगे

तुझे वही करना है जो तेरा दिल तुझसे कहता है

हमेशा अपने दिल की ही आवाज़ को सुनना

सच कहता हूँ ये हमेशा सच ही बोलता है

जब कभी हम अपने दिल की आवाज़ को दबाते हैं

तो हम हक़ीक़त से बहुत दूर हो जाते हैं

तेरी हर हरकत पर नज़र है उपर वाले की

ज्यादा होशियार बनना हमेशा अच्छा नहीं होता

अगर दुआ ना ले सको किसी की तो बद्दुआ भी मत लेना

किसी गरीब की आह में बहुत असर होता है बच कर रहना

ज़िन्दगी मिली है तो जिओ इसको शान से हमेशा

जो भी पाना है उसके लिए अपनी मेहनत लगा दो

रातो रात मशहूर होने के चक्कर में मत पड़ना

बहुत से लोग हो गए हैं बर्बाद तू ज़रा संभलना

ज़िन्दगी की जंग में अपने होंसले को बना ले हथियार

किसको क्या मिला ये तो मुकद्दर की बात है मेरे यार